Eksandeshlive Desk
रांची : राज्य भर में गर्मी आहट देने लगी है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि अभी भी कुछ जिलों में तापमान काफी कम है, इससे संबंधित जिलों में ठंड महसूस की जा रही है। राज्य में गुमला अभी भी सबसे ठंडा क्षेत्र है। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म जिले की बात की जाए तो राज्य में चाईबासा और सरायकेला रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि सरायकेला में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया।
राजधानी रांची में गर्मी और ठंड की सामान्य स्थिति है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान बढकर 13 डिग्री के पार पहुंच गया जो सामान्या तापमान से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। विभाग ने बसंत पंचमी (23 जनवरी) के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान गुमला में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और मध्यम दर्जे की हवा चली। सुबह में हल्के दर्जे का कुहासा भी छाया रहा, लेकिन बाद में मौसम पूरी तरह साफ हो गया।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, जमशेदपुर में 29.2 और 13.4 डिग्री, डालटेनगंज में 28.6 और 6.9 डिग्री, बोकारो में 27.5 डिग्री और न्यूेनतम 8.4 डिग्री, चाईबासा में 30.4 डिग्री और 11.6 डिग्री, खूंटी में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यू6नतम 6.1 डिग्री, लोहरदगा में 25.7 और न्यू,नतम 7.3 डिग्री, लातेहार में 20.8 डिग्री और न्यूमनतम 10.5 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
