झारखंड में सरायकेला सबसे गर्म, तो कांके रहा सबसे ठंडा

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड में शनिवार को तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सरायकेला सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांके सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बह रही है। इसी वजह से कांके, रांची, लातेहार और डाल्टेनगंज सहित कई जिलों में ठंडक का असर और हल्की ठंडी हवाओं का अनुभव किया जा रहा है। रांची, डाल्टेनगंज, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और खूंटी में सुबह के समय हल्के दर्जे का कुहासा छाया रहा।

देश के उत्तरी हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते मध्यवर्ती और पूर्वी राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में भी कुहासा और बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन के समय मौसम में आंशिक बादल बने रहे। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री, जमशेदपुर में 27.8 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कुहासा के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर बना रह सकता है, इसलिए लोगों को उचित वस्त्र और सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Spread the love