Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड में ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। राज्य में न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इनमें लोहरदगा 18.4 डिग्री, रांची 19.9 डिग्री, डाल्टनगंज डिग्री और बोकारो में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं शनिवार को राज्य भर में मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार राज्य भर में अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री,जमशेदपुर में 33.5, डालटेनगंज में 32.8, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।