बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हुई अहले सुबह छापेमारी

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: गुरुवार को अहले सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। उपायुक्त रांची के निदेशानुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में उप विकास आयुक्त रांची दिनेश यादव के नेतृत्व छापेमारी की गयी। छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता, कार्यपालक दण्डाधिकारी पवन कुमार संजय प्रसाद साधना जयपुरियार संजय कुमार एवं आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया स्मृति कुमारी शामिल थे। छापामारी में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता के नेतृत्व में 15 पुलिस पदाधिकारी तथा 100 पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली। छापेमारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली।छापामारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।