हजारीबाग के अस्पताल में नवजात बच्चा बदले जाने को लेकर विवाद

States

Eksandeshlive Desk
हजारीबाग : बुधवार की रात को हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर ओटी में नवजात बच्चा बदले जाने का विवाद सामने आया। इस बात की जानकारी संबंधित परिजनों ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी। सूचना प्राप्त होते ही हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल अपने दैनिक कार्यक्रम कई शादी समारोह में जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर तत्काल तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों और प्रबंधन से जुड़े चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी से बात कर तत्काल दोनों पक्षों से वार्ता की। विधायक मनीष जायसवाल ने परिजनों को समझाया और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा। मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबर ओटी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा पहचान करने और संबंधित परिजनों को नाम बताने में गलती हुई है। विधायक मनीष जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से डीएनए टेस्ट कराकर उचित कारवाई करने की मांग भी की है। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।