झारखंड महिला कांग्रेस का मैत्री सम्मेलन सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live Politics States

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का मैत्री महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसूजा ने बिरसा भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कार्यक्रम स्थल पर आकर पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम शुरूआत की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नेता महिला नेता डिसूजा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय , झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, झारखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी सुष्मिता बाड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह ने किया। दीप प्रज्वलित के बाद माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया एवं शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मेरा बु थ मेरी जिम्मेदारी प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस को लॉन्च किया गया। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने 6 प्रस्ताव पारित किया। जिसमें महिला कांग्रेस और झारखंड की महिलाओं को लोकसभा विधानसभा और राज्यसभा में 33 परसेंट आरक्षण आगामी संसद एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को 33% की आरक्षण सुनिश्चित किया गया, केंद्र एवं राज्य सरकार के सरकारी अर्ध सरकारी तथा निजी क्षेत्र के नौकरियों में 50% महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम में कार्यरत सभी तरह के कर्मियों को श्रम विभाग में लागू न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए, महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने हेतु अधिकतम 500 में गैस सिलेंडर दिया जाए, ओबीसी महिला का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए महिला आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, शिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, वेश्यावृत्ति, मानव तस्करी जैसे अभिशापों को खत्म करने के लिए बनाए गए कानून को शक्ति से पालन करने हेतु प्रस्ताव ध्वनवित से पास कराया जाए, 2024 के लोकसभा और विधानसभा का आगाज इस कार्यक्रम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ,झारखंड सरकार में मंत्री बना गुप्ता, बादल पत्र लेख, सांसद गीता कोड़ा, धीरज साहू, विधायक प्रदीप यादव, प्रदीप बालमुचू, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, राजेश कश्यप, सुखदेव भगत, संजय पासवान, कुमार गौरव, जयशंकर पाठक, केदार पासवान, राजीव रंजन ,अभिजीत राज, गजेंद्र सिंह, दीपू सिंह, अनुपमा भगत, पिंकी सिंह, सुंदरी तिर्की,अनीता सिंह, नीलम सहाय, पूजा देवी, संगीता टोपो, कंचन चौधरी, प्रिया ओझा, पार्वती सिंह, नीतू देवी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड पदाधिकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रतिभा पांडेय ,आभा सिन्हा एवं पूर्व पदाधिकारी गण उपस्थित थे।