झारखंड पार्टी के नेताओं ने नव निर्वाचित मंत्री चमरा लिंडा को दी बधाई

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची: झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रिय सरना समिति के प्रदेश अध्यक्ष बचन उरांव के नेतृत्व में झारखंड पार्टी के नेताओ ने विशुनपुर विधायक सह नव निर्वाचित मंत्री चमरा लिंडा को मंत्री बनने पर उनके आवास में मुलाकात कर सरना गमछा व पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। मौके पर बचन उरांव ने कहा कि जनता काफी खुश हैं,और अब तो मंत्री बनने पर श्री लिंडा से अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को इनसे और भी काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्होने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य को बांटने का प्रयास किया। परंतु जनता अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए महागठबंधन को बहुमत देकर सरकार बनाने का काम किया। इस मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व राज्य मंत्री अशोक भगत,झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद आदि नेताओं ने नव निर्वाचित मंत्री लिंडा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।