झारखंड प्रदेश भाजपा ने पूर्व पीएम वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई, बाबूलाल मरांडी ने कहा-जनता के दिलों में बसते हैं राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल जी

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड विधानसभा परिसर और प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थापित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा एवं प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सदस्य नवीन जयसवाल, माणिक लाल हेम्ॿम, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा तथा पदाधिकारियों/कर्मियों एवं अन्य अतिथिगणों आदि ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में क्रांतिकारी कदम उठाए : इस अवसर पर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व का नाम है। मां भारती के सच्चे सपूत, कवि हृदय अटल जी झारखंड की जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से विकसित भारत की नींव रखी। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव और शहर की दूरियां कम की। पोखरण परीक्षण से एक मजबूत भारत से दुनिया का परिचय हुआ। डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने केवल झारखंड अलग राज्य का सपना साकार नहीं किया, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में उन्होंने क्रांतिकारी कदम उठाए। विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत की नींव अटल जी ने रखी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी जीवन पर्यंत अजात शत्रु रहे। सभी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच उनका वही सम्मान था जो अपने दल में था। कहा कि अटल जी देश केलिए जिए और जब जब अवसर आया विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया। भारत के सांस्कृतिक गौरव को ऊंचा किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, सुबोध सिंह गुड्डू, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, अरुण झा, सूरज चौरसिया, सुनील साहू, दीनदयाल वर्णवाल, संजय चौधरी आदि शामिल हैं।

Spread the love