लोकसभा के चौथे चरण में खूंटी में 65.82%, सिंहभूम में 66.11%, पलामू में 59.99% व लोहरदगा में 62.60% मतदान

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हुआ। जिसमे शाम के पांच बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्र में औसत 63.14 प्रतिशत मतदान हुए । जिन चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान में खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा व पलामू शामिल हैं। इन चारों लोकसभा क्षेत्र में क्रमश: 65.82%, 66.11%, 62.60% व 59.99% प्रतिशत मतदान हुआ । जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया है, उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बीडी राम, गीता कोड़ा, जोबा मांझी, सुखदेव भगत, समीर उरांव, ममता भुइयां व कालीचरण मुंडा शामिल हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर एक बजे तक खूंटी में सबसे अधिक 47.41% वोटिंग दोपहर 1 बजे तक 43.80% मतदान हुआ है। सिंहभूम में 43.83%, खूंटी में 47.41%,पलामू में 41.85% और लोहरदगा में 43.46% वोटिंग हुई है। वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में 42.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 49.31 है। इस बीच खबर आ रही है कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के छत्तरपुर बूथ नंबर 94 में हंगामा हो गया था यहां बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये हैं। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को खदेड़ा है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 27.40% मतदान हुआ था। सिंहभूम में 26.16%, खूंटी में 29.14%, पलामू में 26.95% और लोहरदगा में 27.77% वोटिंग हुई थी।वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में 27.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 32.8 था। वहीं 9 बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11.78% वोटिंग हुई थी। सिंहभूम में 12.67%, खूंटी में 12.20, पलामू में 11.47% और लोहरदगा में 10.97% मतदान हुए थे। लोहरदगा लोस क्षेत्र में आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.78 प्रतिशत और खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 11.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।