गोला (रामगढ़) : गोला निवासी पत्रकार झूलन अग्रवाल के निधन से क्षेत्र के पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन पर मंगलवार को गोला स्थित डाक बंगला परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने झूलन अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झूलन अग्रवाल का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से क्षेत्र ने एक परिचित चेहरा खो दिया है. उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. शोक सभा में समाजसेवी कुंवर कुमार बक्शी, पत्रकार मनोज मिश्र, प्रदीप बर्मन, राजकुमार, मोबिन अख्तर, श्रीकांत महतो, जीतेंद्र कुमार, छेदीलाल राम, अंजनी कुमार, संतोष चौधरी, सुजीत सिन्हा, दिलीप करमाली, दानिश पटेल, पंकज पाठक, सुधांशु, सुरेश राम, सत्यप्रकाश, अशफाक अहमद, लालटू चंद्रा सहित कई लोग मौजूद थे.
