झारखंड पुलिस एसोसिएशन साहिबगंज के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मिले पुलिस अधीक्षक से

Ek Sandesh Live

Sunil

साहिबगंज: झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा झारखंड सशस्त्र पुलिस लाइन मे अध्यक्ष पद पर अमलेश कुमार सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित कुमार सिंह से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर बुके एवं मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के समस्या के बारे मे भी अवगत कराया। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि हमारे स्तर पर जो भी हो सके हर सम्भव समस्या दूर करने का प्रयास किया जायेगा। अध्यक्ष ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा झारखंड सशस्त्र पुलिस 9 मे 28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वनभोज कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक को आमंत्रित भी किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम मे शामिल होने की बात कही। मौके पर अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष भरत राय, सचिव सत्येंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र टुडू, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार निराला, पूर्व संयुक्त महामंत्री भगवान मांझी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love