Amit Ranjan
जलडेगा: प्रखंड के टिनगिना पंचायत के मामाभगिना, जामपानी एवं पपरापानी गांव में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार अहले सुबह चार बजे तक जमकर उत्पात मचाया तथा इस बीच सात ग्रामीणों के घरों को ध्वस्त कर दिया एवं घर में रखें अनाज को अपना निवाला बना लिया तथा जामपानी गांव में अलबिनुस केरकेट्टा, पीटर किडो, सुमति देवी,मेलानुस किडो के घरों को बर्बाद करते एवं घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हुए जंगली हाथी मामाभगिना गांव पहुंचा जहां बसंत समद एवं अजय तिडु के घरों को अपना निशाना बनाया एवं अनाज चट कर गया। वही पपरापानी में एक घर को ध्वस्त करते हुए बृहस्पतिवार सुबह सुबह 5-6 बजे जंगली हाथी मामाभगिना जंगल की ओर प्रवेश कर गया है। सुचना के साथ ही मुखिया कल्याण गुड़िया ने हाथी प्रभावित परिवारों वालों से मिले एवं वन विभाग को मुखिया द्वारा सुचना भेजी गई है।
