जिले के सात थाना प्रभारियों का तबादला, सदर थाना प्रभारी बने लक्ष्मीकांत

360° Crime Ek Sandesh Live States

KAMESH THAKUR

रांची: जिले के सात थाना प्रभारियों सहित कुल नौ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गुरुवार रात एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ेके कार्यालय से अधिसूचना जारी किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित रविंद्र नाथ सिंह को अंचल निरीक्षक सोनाहातू, सुरेश कुमार मंडल को बरियातू थाना प्रभारी और आनंद किशोर प्रसाद को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर लालजी को सिल्ली थाना प्रभारी, सुकुमार हेंब्रम को पुलिस केंद्र रांची, सूर्यकांत कुमार को लापुंग थाना प्रभारी, अमित कुमार को तमाड़ थाना प्रभारी और दीपक कुमार सिंह को मोरहाबादी टीओपी का प्रभारी बनाया गया है।

Spread the love