जन्मदिन पर अनोखा पहल,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त

(चतरा) : आधुनिक दौर मे एक ओर जन्मदिन पर जहाँ लोग सिर्फ केक काटना, मोमबत्ती बुझाना और पार्टी देना परम्परा के आदी हो गए हैं,वहीं कुछ लोग इसे नई सोच नई उमंग के साथ जन्मदिन पर बच्चे से वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश “एक पेड़ जन्मदिन के नाम ” के आधार पर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना रहे हैं जो पर्यावरण के लिए सुंदर पहल और संदेश है,इसी को चरितार्थ करते हुए पिपरवार के बसंत उर्फ भोला गुप्ता ने अपने पुत्र अर्णव राज गुप्ता का जन्मदिन कुछ इस अंदाज में वृक्षारोपण कर बच्चों के बीच मनाया जिसकी चहूँ ओर समाजसेवियों ने प्रसंशा की है,उन्होंने कहा की ऐसी अनोखी पहल से समाज को एक नई सोच और नई दिशा प्राप्त होगा जो पर्यावरण संरक्षण के योगदान में एक अहम भुमिका होगी।

Spread the love