जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकाताओं के साथ गिरफ्तार

360° Politics

आशुतोष झा
काठमांडू : नेपाल के सत्ता साझेदार जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सी. के. राउत को सोमवार को यहां सैकड़ों कार्यकाताओं के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाद में इन्हें उत्चस्तरीय हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जनमत पार्टी के अध्‌यक्ष डॉ० राउत के नेतृत्व में धोती दिवस के अवसर पर प्रदर्शन करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया। जनमत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्‌यक्ष तथा एक संसदीय समिति के सभापति अब्दुल खान ने बताया कि डा0 राउत्‌ साहित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्होंने नेपाल के पीएम पुष्प कमल दाहाल प्रचंड, गृह मंत्री, प्रतिनिधि सभा के सभामुख तथा उप सभामुख से संपर्क किया। इसके बाद नेपाल के गृह मंत्री के निर्देश पर जनमत पार्टी के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। जनमत पार्टी के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के चंद घंटों के बाद मध्धेश के जिलों में जिला इकाइयों ने प्रदर्शन किए हैं। परसा जिले में. में जनमत पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्राफ की अगुवाई में बीरगंज के प्रतिमा चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। परसा जिला जनमत पार्टी की महिला नेतृ नजमा खातुन ने बताया कि पूरे मधेश में जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए हैं।