जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा को विजय बनाने का किया अपील

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची: झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को कांके प्रखंड पूर्वी भाग के दर्जनों गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर कांके विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी सह महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के समर्थन में मतदान करने का अपील किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के बीच पार्टी की उपलब्धियों से संबंधित पर्चा का भी वितरण किया। साथ ही लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री बैठा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीताने का अपील किया है। इस जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी,रतन अनमोल सांचा,सरस्वती उरांव,रंथू उरांव,सहदेव मुंडा, दीनानाथ लकड़ा,सामु लोहरा,महेंद्र करमाली पिंकी देवी,कड़ियों लकड़ा,बसिरन खातून, सुषमा देवी,गीता देवी,पिंकी,निशु सोरेन समेत अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Spread the love