जयंती में याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

360° Ek Sandesh Live

उपायुक्त ने जिलावासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

Eksandesh Desk

बोकारो: भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती सह झारखंड राज्य के स्थापना की 24वीं वर्षगांठ शुक्रवार को धूमधाम से मनायी गयी। दियुरी(पहान) गंगाधर पुर्ती ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगो ने किया।

इस दौरान पर उद्घाटन सत्र में नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त विजया जाधव, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, डीटीओ वंदना शेजवलकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहार, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी मणिकांत प्रजापति सहित जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया। अतिथियों का स्वागत आसस सांस्कृतिक दल की बच्चियों द्वारा मांदर एवं नागडे की थाप पर नृत्य कर किया गया।

Spread the love