श्री कृष्ण जन्मोत्सव दही हांडी प्रतियोगिता 26 को

360° Ek Sandesh Live Religious

by sunil

रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा 26 एवं 27 अगस्त को दहीहंडी फोडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 26 अगस्त को भव्य झांकी आयोजित होगी जो भगवान कृष्ण की लीलाओं को दर्शाएगी। 27 अगस्त को भजन संध्या एवं दहीहांडी फोड़ो प्रतियोगिता होगी। श्री महेश्वरी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि यह आयोजन विगत 14 सालों से हो रहा है। 2011 में शुरू हुई दहीहंडी प्रतियोगिता पूर्वी भारत में पहली शुरूआत थी। दायरा बढ़ता गया और अब सभी तरफ प्रतियोगिताएं होने लगी। भगवान कृष्ण को 51 प्रकार के मोटा अनाज का भोग लगेगा । यह खेल भी है माहौल भी है इससे शहर जिंदा होता है और समाज जुड़ता है। सामाजिक सौहार्द के लिए रांची श्रेष्ठ उदाहरण है। श्री सेठ ने कहा कि 10 साल तक के बच्चे बाल गोपाल बनते हैं सभी को पुरस्कार दिए जाते हैं। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्व शर्मा के आने की संभावना है। दही हांडी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए 101 000 द्वितीय पुरस्कार 51 000 और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए है। महिलाओं के लिए 51 000 और 31 000 हजार रुपए है। इलाहाबाद बनारस एवं कोलकाता से भजन गायक आएंगे और भजनों की गंगा पेश करेंगे। शहीद चौक से काली मंदिर चौक तक सजावट होगी। एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था होगी। उन्होंने नमो वूलन बैंक में योगदान की अपील भी की। हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश की शान है देश प्रथम राष्ट्र प्रथम का मन में भाव आता है। झांकी आयोजन में कारगिल विजय की झांकी भी शामिल होगी।

Spread the love