कृषि मंत्री से मिले राजद नेता, ऋण माफ करने के फैसले का किया स्वागत

360° Ek Sandesh Live Politics


by sunil

रांची : प्रदेश राजद ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने के फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव व महासचिव कैलाश यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, डेयरी और मछलीपालन करनेवालों की सब्सिडी के संबंध में बातचीत की। कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को खाद-बीज का वितरण किया जाना चाहिए, ताकि समय से रोपनी का काम पूर्ण हो जाए। किसानों को हर हाल में समय पर खाद-बीच उपलब्ध कराने को कहा गया। इस बारे में प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा महज 50 हजार रु ऋण माफी की योजना थी। लेकिन जब दीपिका पांडेय सिंह ने कृषि मंत्री का पदभार संभाला, तो उन्होंने पहला फैसला राज्य के किसानों का दो लाख रु तक ऋण माफी का लिया था। उनके इस फैसले से लगभग 4.75 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री ने निश्चित तौर पर ऐतिहासिक काम किया है। यादव ने कहा कि कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को खाद-बीज का वितरण किया जाना चाहिए, ताकि समय से रोपनी का काम पूर्ण हो जाए। पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से ऐसा ही होगा और अब शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में रामकुमार यादव, शब्बर फातमी, चंद्रशेखर भगत, महादेव ठाकुर, उमेश निषाद भी शामिल थे।

Spread the love