बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत कांडतरी पंचायत के 43 वर्षीय मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने अपने मुखिया पद को त्याग दिया है। उन्होंने गुरुवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम प्रखंड के बड़ा बाबू खुर्शीद को मुखिया पद से त्यागपत्र दिया है। पारसनाथ प्रसाद बताया कि घरेलू समस्या एवं व्यस्तता के कारण त्यागपत्र दिया हूं। कांडतरी पंचायत मुखिया रहते हुए पंचायत की जो भी सेवा करने का मौका मिला, उसके लिए मैं हृदय से पंचायत के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। बताते चलें कि पारसनाथ प्रसाद काफी कम समय में अपने पंचायत के विकास के लिए कई कार्य किए हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। पंचायत के उनके समर्थकों ने उनसे डिसीजन वापस लेने की मांग की।
