कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों को हटाने का काम किया: अमर बाउरी

Politics

नामकुम में भाजपा एससी मोर्चा कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह

Mukesh
नामकुम:
भाजपा एससी मोर्चा जिला ग्रामीण कि ओर से रविवार को एससी मोर्चा के मंत्री अशोक नायक के नेतृत्व में चटकपुर में कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, कांके पूर्व विधायक जीतू राम, सांसद संजय सेठ, डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष जेलैंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, प्रमोद सिंह, जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, रितेश उरांव, समीर राय, प्रभु दयाल बड़ाइक कि उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में एससी,एसटी व ओबीसी विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा दामन धामा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि आजादी के बाद 14 बार हमने विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन योजनाओं का लाभ 2014 में मोदी सरकार के बाद मिला। कांग्रेस ने देश से ग़रीबी हटाने की बजाए गरीबों को हटाने का काम किया. हमेशा राज्य एवं देश को कलंकित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, मनोज राम, अमरनाथ चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, गोपाल चौधरी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित थे।

Spread the love