कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के हजारीबाग आगमन पर महत्वपूर्ण बैठक

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

हजारीबाग : 21 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आगमन पर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे। संगठन सृजन 2025 के तहत जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें कहा कि जिला, प्रखंड, बूथ तथा पंचायत तक युद्ध स्तर पर जिले के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक आहुत की गई है ।

साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों को 21 तारीख को हजारीबाग में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रखंड प्रवेक्षक की ट्रेनिंग के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत वरिष्ठ कांग्रेसी संजय तिवारी सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह, परवेज अहमद, जावेद इकबाल प्रखंड अध्यक्षों में प्रदीप मंडल, सत्यनारायण प्रसाद, नरसिंह प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता, मोहम्मद नौशाद, सुरेश प्रसाद दांगी, गौतम कुमार मेहता, अब्दुल मनान वारसी, गोवर्धन गंझू, अब्बास अंसारी, शिबू प्रसाद सोनी, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, शिव नंदन साहू, अनिल कुमार भुईंया जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष रिंकू कुमार उपस्थित थे ।

Spread the love