संगठन सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

360° Ek Sandesh Live Politics States

Dilip Kumar

गोड्डा: महागामा कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण 2024 को लेकर महागामा विधानसभा के महागामा एवं मेहरमा तथा ठाकुर गंगटी प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा जिला कांग्रेस प्रभारी अनुकूल मिश्रा उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि जिला से प्रखंड एवं पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को अधिक से अधिक मजबूती देना है।

प्रभारी  मिश्रा  ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष गण बूथ कमिटी का गठन अति शीध्र करें और बूथ कमिटी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करें। वहीं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सवर में कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को हर हाल में भारी मतों से विजयी बनाएँगे। बैठक में जिला प्रवक्ता अकबर अली, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा प्रदेश सचिव ईकबाल अंसारी, जिप सदस्य यहिया सिद्दीकि, महगामा प्रखंड अध्यक्ष मो.इरफान अंसारी, मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष नंदु राम, रंजना झा, ललिता जयसवाल,  तमिजुद्दीन कवि, फतेह आलम, राम देव यादव, राजेश मंडल, सलीम, परवेज, शाहबाज आलम, तारिक अनवर, इमतियाज रिजवी, सामुएल हांसदा, निशार अहमद, संजय प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।