Reporting by Mustaffa
मेसरा : कांग्रेस पार्टी के युवा अध्यक्ष का चुनाव ऑनलाइन माध्यम से हुआ। जिसमें नेवरी सिरत नगर के इमरान अली को 935 मतों से विजयी घोषित किया गया। चुनाव में पांच उम्मीदवार आमने-सामने थे। दिपक वीणा 800,सिराजुद्दीन 271,रिजवाउल्ला 355 और प्रदीप महली को 132 वोट मिले। जबकि इमरान को 936 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार इमरान ने 136 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के युवा प्रखंड अध्यक्ष का पद हासिल किया। अध्यक्ष बनने पर विधायक सुरेश कुमार बैठा,विधायक प्रतिनिधि नसीम अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष संजर खांन,इफ्तिखार अंसारी और सद्दाम अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
