कांग्रेसियों ने पीएन सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित की

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
Ranchi : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पी.एन. सिंह की 12वीं पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन रांची में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन के उपरांत एक सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों द्वारा स्व. पी.एन. सिंह का व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्व चर्चा की गयी। इस अवसर पर प्रदेश के वक्ताओं ने स्व. सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों द्वारा यह परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। स्व. सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दु:ख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वो हमेषा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे। उन्होंने स्व0 सिंह को कांग्रेस कार्यकतार्ओं का प्रिय नेता बताया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में डॉ प्रदीप बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, रवींद्र सिंह ,राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, सुरेंद्र सिंह,लाल किशोर नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, शैलेन्द्र सिंह, धमेन्द्र सिंह, लोहा सिंह, सत्यानारायण सिंह, गजेन्द्र सिंह, सुनिल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मुनजी सिंह, केके गिरि, राजन वर्मा, केदार पासवान सीपी शन्तन, रामाकांत आनंद, धनंजय तिवारी, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उज्ज्वल तिवारी, नीरज भोक्ता, छोटू सिंह, पूर्णिमा सिंह, अरूण मिश्रा, निलांबर साहु, अजय सिंह,  राजू राम, अजहर पप्पू, टिंकू वर्मा, शाहीद अहमद, महेश साहु, आदि सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

Spread the love