केदल में शिव मंडा पूजा आज,दहकते अंगार पर चलेंगे करीब 70 भोक्ता और सोखताईन

360° Ek Sandesh Live Religious

Mustafa Ansari

मेसरा : श्री शिव मंडा पूजा समिति केदल की ओर से दो दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन 1जून(शनिवार रात) और 2 जून(रविवार) की शुबह को किया गया है। जिसमें गेतलातू स्थित शिव मंदिर के समीप लगभग 15 फीट लंबा और चार फीट चौड़ा फूल (अंगारा) तैयार किया गया है। इसमें करीब 70 भोक्ता और लगभग70 सोखताईन भी चलेंगे। इससे पहले धुआंसी और लोटन सेवा होगी। इसके लिए भोक्ता व सोखताईन होम्बई गांव स्थित तालाब में स्नान करेंगे,और वहीं से जल लेकर आएंगे। फिर शिव मंदिर में पूजा कर भगवान से सबकी मंगल कामना की जाएगी। पट भोक्ता देव लोहरा की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं रात में बंगाल के कलाकार छऊ नृत्य पेश करेंगे। और 2 जून रविवार को झूलन होगा। इसमें भोक्ता बारी-बारी से झूला में झूलकर फूल लुटाएंगे। इधर आयोजन स्थल के समीप मेला भी लगाया गया है। खाने-पीने के स्टॉल और झूले लगाए गये हैं। आयोजन में अध्यक्ष महेश्वर नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष महादेव करमाली,उपाध्यक्ष नारायण महतो,जेबीकेएसएस के केंद्रीय महामंत्री जितेंद्र महतो समेत अन्य कई लोग योगदान दे रहे हैं।
दहकते अंगारे पर चलेंगे भोक्ता
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडा पूजा के अवसर पर केदल में चल रहा नगर भ्रमण शुक्रवार को संपन्न हो गया। लगभग 70 भोक्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया व देवी की पूजा भी हुई। साथ ही भोक्ताओं ने जनेऊ भी धारण किया। जनेऊ धारण करने के साथ ही शुद्धता और पवित्रता का संकल्प लिया। वहीं आज दिन शनिवार को भोक्ता बेंतजोरी और लोटन सेवा करेंगे। इसके बाद रात में फुलखुंदी का आयोजन होगा। दहकते अंगारे पर चलकर भोक्ता महादेव को प्रसन्न करेंगे। और रविवार की शुबह को झूलन का आयोजन होगा। श्री मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष महेश्वर नारायण एवं जेबीकेएसएस के केंद्रीय महामंत्री जितेंद्र महतो ने कहा कि शिव मंडा पूजा को लेकर गांव ही नहीं क्षेत्र भर में उल्लास का माहौल है। घरों में विशेष साफ-सफाई की गई है। बूढ़ा महादेव मंदिर सह शिव मंदिर और मंडा टांड़ को भी सजाया गया है। पूजा में मुखिया राहूल मुंडा, मनरखन महतो ग्रुप

Spread the love