अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर पुलिस ने लगभग आठ वर्षों से फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सिदकी गांव निवासी हीरामन यादव पिता देवशरण यादव कांड संख्या 58/2017 तथा राजपुर ग्राम निवासी कमलेश यादव पिता रघुनी यादव केस न. 266/2017 का नामजद अभियुक्त है। ये दोनों पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी की गई थी लेकिन हर बार वे चकमा देकर फरार हो जाते थे। इस बारे में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गिरफ्तारी दल का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी कासिम अंसारी, एसआई जुबेल गुड़िया, सहायक अवर निरीक्षक श्रीराम एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।