पिपरवार की मिट्टी के दिल्ली रवाना हुए भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live States

पिपरवार संवाददाता : अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम के दौरान पिपरवार से संग्रह की गई मिट्टी को लेकर रांची जंक्शन से अमृत कलश यात्रा स्पेशल ट्रेन से पिपरवार से मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा और उदय शर्मा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में रांची ,हजारीबाग गोड्डा तथा अन्य जिले के कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी यात्रा में शामिल हैं। रांची सांसद संजय सेठ, आदित्य साहू रांची जंक्शन पर यात्रियों को विदाई करने पहुंचे और कलशयात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलमय यात्रा की बधाई दी।यह यात्रा तीन दिनों तक चलेगा। पिपरवार के भाजपा नेता को अमृत कलशयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलने पर पिपरवार क्षेत्र भाजपा नेताओं ने बधाई देते हुए विदा किया। बधाई देने वालों में राम प्रसाद महतो, विहिप नेता बिनोद विश्वकर्मा, मुकेश राणा, एसके शर्मा, सत्यजीत चौबे समेत अन्य के नाम शामिल हैं।