केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे सम्मानित

Politics States

Eksandeshlive Desk
रांची : नई दिशा के तत्वाधान मे 30 जून, दिन रविवार को अपराह्न समय- 12:15 बजे से 1:15 तक लालपुर रांची स्थित होटल लैंडमार्क के सभागार मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है। जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से होटल लैंडमार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के व्यवसायिक संस्था, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावे शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी नई दिशा के कार्यक्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी है।

Spread the love