केयर एंड सार्व फाउंडेशन का स्थापना दिवस कल

360° Ek Sandesh Live States

शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों को किया जाएगा सम्मानित

Eksandeshlive Desk

धनबाद: सामाजिक संस्था केयर एंड सार्व फाउंडेशन का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। आपको बता दे की इस सामाजिक संस्था का गठन 16 अक्टूबर 2021 को हुआ था। तब से आज तक कई सामाजिक के साथ-साथ प्रतिदिन लगातार एक टाइम का भोजन गरीब,असहाय और जरूरतमंदों को बीच बांट रहे है। इस संस्था द्वारा और एक समाज कल्याण कार्य योजना पर कार्य कर रही हैं। जो की सीएस 40 के नाम पर 40 मेधावी छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए कोचिंग दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कपड़ा वितरण,पुस्तक वितरण,दवाई वितरण,गरीब लड़की का विवाह में सहायता,गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज का सहायता पर भी इस संस्था निरंतर रूप में कार्य कर रही है। सोमवार को शाम 6:00 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में संस्था अपना दूसरा वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें शहर के कई प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा।