अंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का विरोध, खूंटी में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन

Politics

Eksandeshlive Desk

खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्री अमित शाह के जरिये संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के खिलाफ खूंटी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अमित शाह का पुतला दहन किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि हमेशा से कांग्रेस पार्टी संविधान की हितैषी है और रहेगी। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा तुरंत अमित शाह को अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेंगी।

मौके पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता देवजीत देवधरिया, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, सुशील सांगा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अनमोल होरो, एडवर्ड हंस, शब्बीर अंसारी, हेरमन सोय, पीयूष टूटी, फिरोज आलम, सुनीता गोप, जुनैद अंसारी, सुमन देवी, उस्मान खान सहित अन्य उपस्थित थे।