खूंटी : सांसद के आवासीय कार्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

360°

Eksandeshlive Desk

खूंटी : खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अगुवाई में शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांगेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रख कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को नमन किया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि उनके जैसा प्रधानमंत्री शायद ही देश को आगे मिल पायेगा। उनके जरिये किए गए कार्य से आज देश की अर्थव्यवस्था ऊंचाई पर पहुंची है। अर्थशास्त्री होने के नाते उन्होंने हर संभव देश की अर्थव्यवस्था को खराब होने नहीं दिया, बल्कि देश की स्थिति को हमेशा प्रगतिशील रखा।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने कहा कि इस महान विभूति को देश कभी भूल नहीं पायेगा। उनके जरिये दिए गए कार्य के लिए देश उनका ऋणी रहेगा। प्रदेश सहकारिता के महासचिव नाईमुदीन खान ने कहा कि कभी कभी ही ऐसी महान विभूतियों का जन्म होता है। डॉ मनमोहन सिंह का निधन न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल भगत, पॉल भेंगरा सहित अन्य उपस्थित थे।