किचन में गैस जलाने के दौरान आग लगने से झुलसी महिला इलाज के दौरान हुई मौत

360° Ek Sandesh Live

News by Ranjan

बडकागांव : बादम गांव निवासी मिथिलेश ठाकुर की पत्नी 32 वर्षीय उषा देवी 29 जनवरी को गैस जलाने के दौरान आग लग जाने से बुरी तरह झूलस गई जिनका रांची हॉस्पिटल इलाज चल रहा था परन्तु तिन दिन जिन्दगी और मौत से लड़ने के बाद 2 फरवरी संध्या 4:30 बजे में उसकी मौत हो गई। उषा खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे का लाइटर जैसे हीं जलाई आग लग गई बतया जा रहा है की गैस पहले से खुला हुवा था जिसके कारण आग लग गई ,उषा आग में बुरी तरह झुलस गई थी। घर में मौजूद सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उन्हे हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया ,जहां से उसे तुरंत रांची अस्पताल देवकमल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उषा ने दम तोड़ दीया । उषा अपने पीछे पति , दो छोटे बच्चे (पुत्र साहिल 13 वर्ष एवं पुत्री सालवी कुमारी 6 वर्ष) समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। अग्नि संस्कार बादम के बदमाही नदी में 3 फरवरी को किया गया ।

Spread the love