कोलकाता जा रही बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दो घायल

360° Ek Sandesh Live States

UPENDAR KUMAR
रांची: रांची से कोलकाता जा रही रॉयल क्रूजर नामक बस (डब्लू बी-23बी/ 6848) ने शुक्रवार देर शाम नामकुम प्रखंड के जोरार स्तिथ देवी मंडप के निकट स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गये। इनमें से एक का पैर टूट गया जब कि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में विक्रम तिर्की व विरेंद्र करमाली नामक युवक शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि स्कूटी सवार दोनों युवक आरा गेट से नामकुम की ओर आ रहे थे। जबकि बस रांची से कोलकाता की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद बस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद नामकुम पुलिस घाटना स्थल पर पहुंची घयलों को अस्पताल भेज कर सड़क को खाली कराया।

Spread the love