NEWS BY MUKESH NATH
लातेहार: राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय लातेहार में जननायक कपूर्री ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके फोटो में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी । वहीं युवा राजद जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख समाजवादी नेता थे, जिन्हें मरणोपरांत 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। समस्तीपुर के पितौंझिया में जन्मे ठाकुर सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण, हिंदी को बढ़ावा देने और शिक्षा सुधारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मौके परा पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, लातेहार नगर प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर,प्रदेश महासचिव मोहर सिंह यादव, रंजित यादव, संतोष यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष सुहेल आलम, दिलीप यादव जिला महासचिव, अमित यादव , प्रमोद यादव, संजय यादव, मुकेश नाथ, सूरज यादव, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
