Reporter Mustaffa
मेसरा : कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत अंतर्गत ग्राम ओयना स्थित चतुर मोड़ के नजदीक धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा चौंक पर उनकी 150वीं जयंती मनायी गई। यह जयंती क्षेत्रिय सरना समिति तथा झारखंड पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालेश्वर पाहन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जल तथा धूप चढ़ाकर पूजा और माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित होकर धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता बच्चन उरांव के द्वारा किया गया। सभा को क्षेत्रिय सरना समिति अध्यक्ष सह झारखंड पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बच्चन उरांव,संदीप उरांव,मुनेश्वर मुंडा,गुरु चरण मुंडा,ललकू पाहन,फागु मुंडा,राहुल पाहन,साहिल मुंडा,सुजीत मुंडा,निशांत मुंडा,चंदा देवी के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। लोगों ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती केवल स्मरण का नहीं,बल्कि संकल्प का वर्ष है,उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समानता,आत्मनिर्भरता और स्वराज के मूल्यों को अपनाएंगे,यही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने बहुत ही कम उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेकर हमारे देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। आज हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज एवं देश को ऊंचाइयों तक ले जाने की जरूरत है। खासकर युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा की शहादत से विशेष प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। अंत में अध्यक्ष बच्चन उरांव के द्वारा समाज के उत्थान कैसे किया जाए इस पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया गया।
