कुमार राजा ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil

रांची: राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने एआईसीसी हेडक्वाटर नई दिल्ली में संगठन महासचिव केसी
वेणुगोपाल से मुलाकात कर तैयारियों से अवगत कराया। डॉ कुमार राजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार प्रभावी रणनीति पर काम कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक की प्रक्रिया चल रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत दावेदारी के साथ उतरने जा रही है, जिसके प्रभावशाली नतीजे आएंगे और झारखंड में दोबारा इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। डॉ कुमार राजा ने बताया कि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जी को तैयारियों से अवगत कराया गया है। इस संबंध में उन्होंने जो दिशा निर्देश दिए हैं उस पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अमल करेगा। राज्य में दोबारा इंडिया गठबंधन की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।