स्वयंसेवक संघ ने टुंडी विधायक को सौपा पांच सूत्री मांग पत्र

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

सिजुआ/धनबाद: जिला स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सेन नेतृत्व में अपना जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ 5 पांच सूत्री मांग को लेकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवास कार्यालय में मिलकर दिए। विधायक सभी बिंदुओं पर ध्यान पूर्वक सुनकर अपना विचार से लोगो को समाधान का रास्ता बताए। दिसंबर महीने में झारखंड विधान सभा का सत्र चालू होने वाला है। हम आपकी 5 पांच सूत्री मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के समक्ष रखूंगा, वैसे भी मुख्यमंत्री का आह्वान है की जान हित में लंबी मांगो को सदन में लाकर उस मांगो को पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री के के नेतृव में झारखंड में सभी लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है आपलोगो की मांग को भी पूरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री का विचार है जब तक विकास की गाड़ी समाज के पिछली पंती में बैठने वाले व्यक्ति के पास नही पहुंचेंगे तब तक विकास की कल्पना व्यामनी होगी। विधायक जी के आश्वासन को सुनकर सभी के चेहरे खिल उठे और विधायक जिंदा वाद, मुख्य मंत्री जिंदा वाद के नारे लगाते हुए वापस अपने अपने घरों की ओर चल पड़े। पांच सूत्री मांग को देते हुए, प्रकाश कुमार दे, मनीष कुमार, नवीन राम, मनीष कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, गणेश महतो, दिवाकर सोनी, मनोज कुमार चौहान, नमरूता सिन्हा, चंदू कुमार गोप, बद्री नाथ महतो, रंजीत कुमार महतो, तुलसी राज, इत्यादि उपस्थित थे।