मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

360° Ek Sandesh Live States

Nutan

लोहरदगा: रविवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैम्प के आयोजन के क्रम में गीता चौबे, विशेष कार्य पदाधिकारी –सह–ई०वी०एम० नोडल पदाधिकारी मंत्रिमण्डल (निर्वाचन ) विभाग झारखण्ड रांची द्वारा लोहरदगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में मतदान केन्द्र संख्या 270, 271 राजकीय महर्षि दयानन्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय,शांति आश्रम (पूर्वी भाग एवं पश्चिमी भाग) मतदान केन्द्र संख्या 212, 213 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैमो लोहरदगा मतदान केन्द्र संख्या 203, 204 राजकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा मतदान केन्द्र संख्या 205 प्राथमिक विद्यालय, हेंदलासो एवं मतदान केन्द्र संख्या 198 199 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेसल का निरिक्षण किया गया। मतदान केन्द्रों में उपस्थित बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ओ० सुपरवाईजर से प्रपत्र 6, 7, 8 भरने की अद्ययतन स्थिति की जानकारी ली गई। मतदाता सूची में अंकित कुल मतदाताओं की संख्या एवं अनुभाग का मिलान किया गया। जिसमें मतदान केन्द्र संख्या 212 में त्रुटि पाई गई। जिसे ठीक करवाने के लिए बी०एल०ओ० सुपरवाईजर एवं ई०आर०ओ० को निदेश दिया गया।
औचक निरीक्षण के क्रम में बी०एल०ओ० रजिस्टर में इन्ट्री के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित मतदाताओं की भी जानकारी ली गई। बी०एल०ओ० सुपरवाईजर को यह भी निदेश दिया गया कि कोइ भी योग्य मतदाता छूटे नहीं एवं मृत, स्थानांतरित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से अवश्य हटाया जाय। मतदान केन्द्रों में AMF के तहत रेम्प, शौचालय, पेयजल, बिजली की सुविधा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी लोहरदगा अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा, नारायण राम, एवं HDM जसवंत राम, अरूण गाड़ी साथ में उपस्थित थे।