लंदन में द ट्राइबल टेपेस्ट्री के माध्यम से भारतीय आदिवासी विरासत आधारित मनाया गया उत्सव

360° Ek Sandesh Live

BY -SUNIL VERMA


टीम स्वरांगी ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पेश किया

लंदन/रांची : लंदन के भारतीय उच्चायोग स्थित प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों के स्थापना दिवसों के उपलक्ष्य में द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026 विषयक भव्य सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नेहरू सेंटर के निदेशक एनजे सिंह तथा उपनिदेशक राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । यह आयोजन झारखंड यूके नेटवर्क, सीईईईएफआई और धुन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय उच्चायोग, नेहरू सेंटर, फ्रेंड्स आॅफ मध्यप्रदेश इन इंग्लैंड एंड यूरोप, टीम स्वरांगी और नाचा यूके तथा उत्कालिका के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड, छत्तीशगढ़ एवं मध्य प्रदेश के जनजातीय लोक नृत्य व संगीत, काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध आदिवासी परंपराओं की सुंदर झलक की प्रस्तुतियां पेश की गई। जिसे प्रवासी भारतीयों ने आपसी सहभागिता से भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव को उत्साह और जोश के साथ मनाया। यूके में झारखंड की सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी टीम स्वरांगी ने झारखंड राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जनजातीय विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया । नाचा यूके ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में टीम स्वरांगी की जुही प्रिया, श्राबोनी, शाश्वती, प्रियंका, सुष्री, सुभश्री साहू, रोडाली बोरा तथा नाचा यूके टीम के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के साहस, नेतृत्व और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए उनके संघर्ष को स्मरण किया गया। आदिवासी विरासत के संरक्षण, सांस्कृतिक एकता तथा भावी पीढ़ियों तक परंपराओं को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया गया। समारोह का एक विशेष आकर्षण नेहरू सेंटर में मोजेस द्वारा क्यूरेट की गई कला प्रदर्शनी रही। इस प्रदर्शनी में भारत की आदिवासी विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विदेशी भूमि में भारत की जनजातीय विविधता और समृद्ध परंपराओं का एक सशक्त दृश्यात्मक परिचय की प्रस्तुति की सभी प्रवासी भारतीयों ने काफी सराहना की । इस अवसर पर झारखंड यूके नेटवर्क, सीईईईईएफआई और धुन के प्रतिनिधि उज्ज्वल बंगा ने सभी सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भारतीय उच्चायोग नेहरू सेंटर, फ्रेंड्स आॅफ मध्यप्रदेश इन यूके एंड यूरोप, नाचा यूके, टीम स्वरांगी तथा उत्कालिका आदि सभी संस्थाओं के सहयोग, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से इस जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव के सफल आयोजन के लिए विशेष आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया । उत्सव के आयोजन में मंच संचालकों अरविंद, चिनू, रोहित, चंदा और सोनू के समर्पण एवं प्रस्तुति की विशेष सराहना की गई। साथ ही आशीष के प्रभावशाली संबोधन तथा समोध द्वारा आदिवासी आंदोलन पर प्रस्तुत प्रेरणादायी विचारों को काफी सराहा गया। यह जानकारी रांची निवासी टीम स्वरांगी यूके की जूही प्रिया ने दी

Spread the love