कुसुंडा क्षेत्र में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की 18 सूत्री मांगों पर वार्ता

360° CCL Ek Sandesh Live

RAJU CHAUHAN

धनबाद: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की ओर से शुक्रवार को कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में 18 सूत्री मांगों को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। इस वार्ता में यूनियन की ओर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

प्रबंधन की ओर से
वार्ता में कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रणव दास, महाप्रबंधक (म० स०) वेद प्रकाश, प्रबंधक (म० स०/प्रशासन) देवाशीष बाग तथा प्रबंधक (म० स०) अतुल शर्मा उपस्थित रहे।

यूनियन की ओर से
बैठक में यूनियन की ओर से बाघमारा विधायक एवं केंद्रीय अध्यक्ष माननीय शत्रुघन महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष कॉ० छोटू राम, पार्थ सारथी दत्ता, मोहन राम, योगेश्वर महतो, राजीव सिन्हा, हरिचरण चौहान, इंदर भूइया, राजकुमार, एस कुमार, दुर्गा प्रसाद हजारी, संजय कुमार, अनुज पासवान, किशोर ठाकुर, चंदन कुमार, मनन कुमार, बलवीर यादव, शिवचरण महंत, सुरेंद्र केशरी, प्रवीण कुमार, सरजू पंडित, सुभाष मुर्मू, अमित कुमार, पंकज कुमार, नंदु नोनिया, अनिल दास, फागुन तांती, नंद किशोर नोनिया, राम लाल चौहान सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में श्रमिक शामिल हुए।

मुख्य बिंदु
बैठक के दौरान श्रमिकों की 18 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी जायज़ मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर वे बाध्य होंगे। वहीं प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया। श्रमिकों की एकजुटता और प्रबंधन से वार्ता ने क्षेत्र का माहौल गर्म कर दिया है। आने वाले दिनों में इस बैठक का नतीजा श्रमिकों की दिशा तय करेगा.

Spread the love