सुमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

360° Ek Sandesh Live


sunil verma
रांची: रांची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम आ अब लोट चले के तहत रांची के विद्यानगर के करम चौक में मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया । सुमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे के सशक्त नेतृत्व एवं राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा से लोगों की कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है। यही वजह की आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रही है। कांग्रेस पार्टी ही है जिन्होंने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को बनाया। देश की पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बनाया देश का पहला लोकसभा स्पीकर महिला मीरा कुमारी जी को बनाया कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की बात को लेकर सोनिया गांधी,राहुल गांधी सदन में पुरजोर तरीके से बात रखते हैं और आज राज में हमारे गठबंधन की सरकार हमारी महिलाओं की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं, जैसे फूलों झानो आशीर्वाद योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना झारखंड में धार्मिक पुत्र पुत्री छात्रवृत्ति योजना झारखंड निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना झारखंड महिलाओं किशोरी कल्याण योजना झारखंड निर्माण मातृत्व प्रसुविधा योजना सर्वजन पेंशन योजना विधवा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है मिलन समारोह काम फिल्म को संबोधित करते हुए सुबोधकांत सहाय जी ने कहा कि महंगाई की मार से महिलाओं का चूल्हा जल चुका है। आज महिला अपने बच्चों को लेकर चिंतित है रोजगार को लेकर आज संकल्प लेने का दिन है कि जिस तरह से केंद्र में बैठी हुई अंधेरी बहरी सरकार लोगों को झूठा सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज होने का काम किया महिलाओं को जागरूक होना होगा ऐसे झूठे लोगों से बचना होगा।कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कृषि विपणन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि इस विद्यानगर करम चौक में सुमन कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। सुमन कुमारी, सोनी कुमारी, दीपशिखा तरुण विपलव़ी ज्योति सिंह सुप्रिया सिंह महिला साथी का हार्दिक अभिनंदन करते हैं और उनका स्वागत करते हैं कार्यक्रम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अंजय नाथ शाहदेव एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन संजीव एक्का ने किया।