लातेहार में पांच लाख के इनामी उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण

Crime

Eksandeshlive Desk

लातेहार : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पांच लाख के इनामी उग्रवादी ने गुरुवार को लातेहार में पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष हथियार डाले। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों के पास बस अब एक ही रास्ता बचा हुआ है कि वह आत्मसमर्पण कर अपने जीवन की रक्षा करें।

सुरेंद्र पिछले 20 वर्षों से विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय था : पलामू आईजी ने कहा कि सुरेंद्र के आत्मसमर्पण करने से क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों को भी यह सीख मिलेगी कि नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। उन्होंने कहा कि सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रावधान के अनुसार सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सुरेंद्र पिछले 20 वर्षों से विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय था। वर्तमान समय में वह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षो में लातेहार जिले में 28 नक्सलियों-उग्रवादियाें ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों-उग्रवादियाें से भी अपील की कि आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें।

Spread the love