लातेहार में सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित पल्सर बाइक 15 फीट गड्ढे में गिरी, सवार घायल

360° Ek Sandesh Live Road Accident

लातेहार: भारत पेट्रोलियम के समीप सोमवार को एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार रविकांत कुमार ठाकुर, निवासी चंदवा, घायल हो गए। घटना के संबंध में रविकांत ने बताया कि अचानक बाइक नियंत्रण खो बैठी, जिससे वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा। गिरने के दौरान बाइक उनके पैर पर ही आ गिरी, जिससे उनके पैर में चोट आई। उन्होंने किसी तरह खुद को संभालते हुए आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सात-आठ लोगों की मदद से बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घायल रविकांत को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

Spread the love