राष्ट्रीय मानव पार्टी के कार्यालय में दिखे शैलेश गिरी, राजनीति चर्चा हुई गर्म

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

दिल्ली: राजनीति में उथल-पुथल, फेर बदल व उल्टी सीधी खिचड़ी पकनी लाजमी है। वही दल बदल के लिए भी प्रसिद्ध है। राजनीतिक पार्टियों में प्रतिदिन उनके नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाना लगा रहता है। इसी बीच बताया जाता है कि देर शाम राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक अहम बैठक हुई जो बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय है। मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व भारतीय हलधर किसान यूनियन बिहार झारखंड प्रभारी शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मानव पार्टी के दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में देर शाम पहुंचे। इस बैठक में मुख्य रूप से एम योगेश सेठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मुर्सलिम कुरैशी – (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), शैलेश कुमार गिरी, एम दीपक चोपड़ा (राष्ट्रीय महासचिव -राष्ट्रीय मानव पार्टी) और साथ में पार्टी के करीब एक दर्जन राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हमारे संवाददाता के सवालों का जबाब देने से कतराते हुए शैलेश कुमार गिरि ने बताया कि मैं अपने बहुत करीबी मित्र के बुलावे पर राष्ट्रीय मानव पार्टी के कार्यालय आया और आरएमपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश सेठी से पहली बार मित्रवत शिष्टाचार मुलाक़ात किया। देश और बिहार के संबंध में कुछ सार्थक बातें भी जरुर हुई है। इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। हमारे संवाददाता के दूसरे सवाल पर क्या आप मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी छोड़ेंगे? क्या इस पर उन्होंने ने कहा – जल्दी करो लेकिन कभी भी जल्दबाजी मत करो और मैंने इसके बारे में दूर-दूर तक नहीं सोचा है।

बताते चले कि शैलेश कुमार गिरि एक जाना पहचाना, किसान मजदूर युवा पीढ़ी के राष्ट्रीय नेता भी है और बिहार और देश में किसानों मजदूरों और युवाओं के लिए रोजगार सृजित कर बेरोजगारी दूर करने पर गहन- गंभीर मंथन करने वालों में सदैव अग्रणी भूमिका में निभाने में कोई कोर कसर उठा नहीं रखते। जिसका सुस्पष्ट उदाहरण 90 के दशक के बाद बिहार में बंद पड़े कल कारखानों और चीनी मिल को पुनः स्थापित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण बैठकें की और परिणामस्वरूप बिहार में उठ रही आवाज अब बंद होने का नाम नहीं ले रही है। शैलेश कुमार गिरि हर हमेशा किसान आंदोलन, रोजगार सृजनात्मक आंदोलन, शिक्षकों के आंदोलन, सभी में बने रहने वाले अनुभवी कुशल नेतृत्व कर्ता भी हैं और सभी स्तर के मिडिया कर्मी भी इनके इसी कुशाग्रता से भलि- भांति जानते भी है और शैलेश कुमार गिरि को छोटे बड़े सभी नेता जानते भी है।