ओरमांझी के भैरवी नदी से जल उठाकर शिव भक्तों ने पुनदाग में किया जलाभिषेक

360° Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी (रांची) : ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भैरवी नदी (भेड़ा पुल) से पवित्र जल उठाकर श्री श्री नर्मदेश्वर धाम तीन शिमानी शिव महादेव मंदिर, पुनदाग में भक्तिभाव से जलाभिषेक किया। इस धार्मिक यात्रा में डुंडे, पुनदाग और मनातू गांव के सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। ​मुख्य पुजारी सुधीर पंडित की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक चतुर साहू और संजय करमाली थे। जल यात्रा एवं पूजा-अर्चना में मुख्य रूप से विंदा देवी, रीना साहू, सुनीता देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, भूलेश्वरी देवी, राज देवी, रूबी देवी, नारायण करमाली, विराजो देवी और पैरों देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ​जलाभिषेक के पश्चात अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक विशेष शिव चर्चा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​”हर कंकड़ शिव और हर मंदिर शिवालय है,जहां शिव निवास करते हैं,वह जगह हिमालय है।”

Spread the love