रांची। रांची विश्वविद्यालय का 39 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को होगा। दीक्षांत समारोह में 6923 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने विश्ववविद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।कुलपति ने कहा कि 39वां दीक्षांत समारोह कई नवाचारों से युक्त है। उन्होंने बताया कि इस बार दो मानद उपाधि भी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि लोकभवन के निर्देश पर कम खर्च करने पर विशेष ध्यान दिया है, रांची विश्वेविद्यालय में दीक्षांत समारोह का शुल्का सबसे कम रखा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों की सुविधा में कोई कटौती नहीं की गई है।समारोह डेढ घंटे का होगा और इसमें परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग की ओर से रांची विश्वएविद्यालय की शुरूआत से लेकर वर्तमान तक की यात्रा आधारित नृत्या नाटिका ‘मैं हूं रांची विश्वविद्यालय’ की प्रस्तुति होगी।वहीं डॉ संजय सिंह ने बताया कि अमूमन हर वर्ष दीक्षांत समारोह फरवरी महीने के आस पास होता है, लेकिन इस वर्ष लोकभवन के निर्देश पर सिंतबर में आयोजित है।उन्होंने बताया कि विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में कुल 6923 छात्र शामिल हो रहे हैं। कई आवेदनकर्ता छात्र इस वर्ष अर्हत्ता पूरी नहीं कर रहे थे उन्हें अगले वर्ष उपाधि दी जायेगी।44 छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में 44 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा
वहीं 14 छात्र को भी गोल्ड मेडल मिलेगा। इसके अलावा टॉपर्स को कुल 71 गोल्ड मेडल दिये जा रहे हैं जो 58 छात्रों में वितरित होंगे। कई विषयों में एक ही छात्र ने दो या दो से अधिक गोल्ड मेडल प्राप्त किये हैं।मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आरयू डॉ राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय सिंह और डीएसडबल्यू डॉ सुदेश कुमार साहु सहित अन्य मौजूद थे
