मेधावी छात्रों का सम्मान: राम टहल चौधरी कॉलेज में परीक्षा परिणाम घोषित

360° Education Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी (रांची): ओरमांझी प्रखंड के दड़दाग गांव में स्थित राम टहल चौधरी इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में बुधवार को कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के फर्स्ट टर्मिनल एग्जाम-26 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान आयोजित विशेष सम्मान समारोह में तीनों संकायों के शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ​घोषित परिणामों के अनुसार, कला संकाय में रंजु कुमारी ने पहला, गायत्री कुमारी ने दूसरा और प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में भारती कुमारी प्रथम, नवसीन परवीन द्वितीय तथा नाहिद कौशर तृतीय रहीं। वहीं, वाणिज्य संकाय में राज कृष्ण कुमार ने पहला, तनु कुमारी ने दूसरा और शक्ति कुमार प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के सचिव डॉ पारस नाथ महतो ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और अनुशासित अध्ययन बेहद आवश्यक है। समारोह में प्राचार्य डॉ भीम महतो, उप प्राचार्य प्रो योगेंद्र ठाकुर, प्रो शैलेन्द्र मिश्रा, रेणू चौधरी, रीता कुमारी, एकबाल अंसारी, अशोक कुमार सहित समस्त शिक्षकवृंद एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Spread the love