दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर युवा शक्ति संघ की समीक्षा बैठक

360° Ek Sandesh Live Religious

MUKESH KUMAR

गारू: प्रखंड मुख्यालय स्थित गारू बाजार में आगामी दुर्गा पूजा 2026 के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर युवा शक्ति संघ की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गारू बाजार सहित आसपास के स्थानीय दर्जनों लोग शामिल हुए। इस दौरान पूजा आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही पूजा के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सहयोग राशि जुटाने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि दस दिनों तक चलने वाले पूजा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए सभी लोगों से संयम बरतने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी एकता और भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर आयोजन को सफल बनाएं।बैठक में पूजा पंडाल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने का आग्रह किया। मौके पर युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष विजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद, सचिव ललन प्रसाद सहित संजय कुमार, नवीन कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार, प्रकाश कुमार, राजन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Spread the love