रुक्का में घुसे दो जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

360° Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा/​ओरमांझी(रांची): ओरमांझी प्रखंड के रुक्का इलाके में सोमवार को दो जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुस्तैदी संभालते हुए हाथियों की निगरानी शुरू कर दी। फिलहाल दोनों हाथी पास की झाड़ियों में डेरा डाले हुए हैं। ​सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से हाथियों के करीब न जाने, भीड़ न जुटाने और अफवाहों से दूर रहकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, शाम ढलते ही ‘हाथी भगाओ दल’ की मदद से दोनों हाथियों को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर खदेड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Spread the love